{"_id":"5d0a56f48ebc3e59df7c41f1","slug":"15609586949-ludhiana-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव से आए भाईयों का आरोप, पत्नी ने साथी के साथ मिल की है उनके भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गांव से आए भाईयों का आरोप, पत्नी ने साथी के साथ मिल की है उनके भाई की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। पीएयू के अलतोस नगर में पत्थर मार कर मौत के घाट उतारे गए ओपिंदर की हत्या के मामले में तीन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगे है। बुधवार को बिहार के जिला आरा स्थित गांव बद्धार से आए भाई सुरिंदर महतो ने आरोप लगाया है कि ओपिंदर की पत्नी के किसी के साथ संबंध थे, जिसके बारे में ओपिंदर को पता चल चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल उनके भाई की हत्या की है।
सुरिंदर महतो ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसे ओपिंदर का फोन आया था, उसने बताया था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। वह अपने उसके साथ मिलकर उससे मारपीट भी करती है और धमकियां देती है कि उसे जान से मार देगें। सुरिंदर का कहना है कि अब उन्हें किसी गांव के व्यक्ति ने ही बताया कि उसके भाई को किसी ने मार डाला। लुधियाना पुलिस ने उसे कोई सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस ने उन्हें बिना बताए ही पोस्टमार्टम करवा कर शव का अंतिम संस्कार भी करवा दिया। सुरिंदर का आरोप है कि ओपिंदर की पत्नी को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था, अब उसे छोड़ दिया है। उनका कहना है कि वह थाना पीएयू में गए थे, जहां पुलिस ने उनका कोई बयान नहीं लिखा है। थाना पीएयू के एसएचओ भगवंत कुमार ने बताया कि पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कुछ सामने नहीं आया हैष अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पाए है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे काबू कर लिया जाएगा।
डेयर कंप्लेक्स में रहने वाले ओपिंदर महतो लेबर का काम करता था। 15 जून की रात को वह घर से समोसे लेने के लिए निकला और नहीं लौटा। 16 जून की सुबह हंबड़ा रोड़ स्थित अलतोस नगर की झाड़ियों में शव मिला था। शाम को पता चला कि शव ओपिंदर महतो का है। पुलिस ने उसकी पत्नी कविता के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।