फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दो बच्चों के पिता ने 15 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म

दो बच्चों के पिता ने 15 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म

Thu, 30 May 2019 10:44 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
दो बच्चों के पिता ने 15 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म
दो बच्चों के पिता ने 15 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

परिजनों के घर से जाने के बाद पहुंच जाता था पीड़िता के घर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हवस की आग में अंधे हो चुके दो बच्चों के पिता ने 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी पिछले दो साल से बच्ची दुष्कर्म कर रहा था। उसे धमकाया गया कि वह किसी को कुछ न बताए। हिम्मत जुटा कर इसकी जानकारी उसने मां को दी। जिसके बाद इसकी जानकारी थाना मोती नगर की पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इंडस्ट्री एरिया स्थित डॉ. अंबेदकर नगर निवासी जतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पीड़िता की मां की ओ से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह और उसके पति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर में उनकी बेटी अक्सर घर में अकेली रहती है। मौका देख कर आरोपी घर आ जाता और बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे धमकियां देकर चला जाता था। पिछले दो साल से आरोपी ऐसा ही कर रहा था। रविवार को आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया तो बच्ची दर्द सह न सकी तो उसने इस बारे में मां को बताया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर परगट सिंह ने बताया कि आरोपी दो बच्चों का पिता है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed