{"_id":"5cf00f5fbdec22077268b029","slug":"155923649419-ludhiana-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हथियारों के बल पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों के बल पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश
मालिक पहुंचा तो धमकियां देते हुए मौके से हो गए फरार
प्रापर्टी संबंधी अदालत में चल रहा है दोनों पक्षों का समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर गांव टिब्बा में कुछ हथियारबंद लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इसी दौरान जमीन मालिक वहां पहुंचा तो आरोपी उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए। जमीन मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव टिब्बा निवासी मंदीप सिंह की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने डाबा रोड निवासी जगजीवन सिंह, उसके भाई रिंपा, मिल्लरगंज निवासी भाग सिंह, उसके भाई दिलबाग सिंह, खानपुर निवासी हरविंदर सिंह, गांव पद्दी निवासी सतवीर सिंह व साहनेवाल निवासी दलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मंदीप सिंह की शिकायत के मुताबिक गांव टिब्बा में उसकी जमीन है। जहां पर गेहूं की फसल जोत रखी थी। आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। प्लाट को लेकर अदालत में केस भी चल रहे हैं। बुधवार की शाम को मंदीप सिंह अपने खेतों में चक्कर लगाने गया तो वहां आरोपी दो ट्रैक्टरों के साथ गेहूं की नाड़ को जोत रहे थे। आरोपियों के पास दोनाली और अन्य तेजधार हथियार थे। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए। मंदीप ने तुरंत वहां से पुलिस को सूचना दे दी। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।