{"_id":"5ce43dd5bdec2207186a61a5","slug":"155846196112-bernala-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लेदारों में खूनी लडाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पल्लेदारों में खूनी लडाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला। रेलवे स्टेशन तपा में पल्लेदारों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया गया है।
पल्लेदार यूनियन के प्रधान पाल सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन तपा में भराई को लेकर टेंडर राजीव के नाम था। राजीव का एग्रीमेंट उसके नाम है। उन्होंने बताया कि दूसरे ग्रुप का प्रधान हैप्पी उनके मजदूरों को काम नहीं देता है। ठेकेदार के कहने पर वह अपने मजदूरों सहित काम पर चले गए। उसके बाद दूसरे पक्ष के मजदूरों ने उनके मजदूरों को पीटना शुरू कर दिया। इसमें उनके सात मजदूर मंटन सिंह, गंगा सिंह, जीवन यादव, राम मुखिया, इंद्र यादव, शिंदर सिंह और राम विलास घायल हो गए। दूसरे पक्ष के प्रधान हैप्पी सिंह ने कहा कि वह भराई कर रहे थे तो अचानक प्रधान पाल सिंह व जगदीश भांबड़ ने अपने मजदूर के साथ आकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मजदूरों को काम की सहमति से प्रधान पाल व जगदीश भांबड़ को वहां से जाने के लिए कहा। प्रधान पाल लौटकर कहने लगा कि वह अलग ग्रुप बनाएंगे। इसके कारण दोनों गुटों में हुई बहस हाथापाई में बदल गई। इस दौरान उनके ग्रुप के 4 मजदूर कुलबीर सिंह, विनोद कुमार, सतनाम सिंह व समनप्रीत दराका घायल हो गए। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। थाना सिटी तपा के प्रभारी जनपाल सिंह ने कहा कि झगड़े संबंधी सूचना मिलते ही वह फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। कार्रवाई मुकम्मल होने पर जांच के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।