फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तेज रफ्तार स्कूल वैन ने राहगीर महिला को मारी टक्कर, मौत

तेज रफ्तार स्कूल वैन ने राहगीर महिला को मारी टक्कर, मौत

Mon, 04 Mar 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्कूल वैन ने राहगीर महिला को मारी टक्कर, मौत
तेज रफ्तार स्कूल वैन ने राहगीर महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

शनिवार को हुआ था हादसा, रविवार को पुलिस ने किया मामला दर्ज
आरोपी वाहन छोड़ हुआ फरार, तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फैक्टरी में काम खत्म करने के बाद घर जा रही महिला को तेज रफ्तार स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला काफी दूर तक जा गिरी और बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ था और रविवार थाना जमालपुर की पुलिस ने मृतक मौसमी देवी के भाई मुंडियां कलां निवासी बजरंगी साहनी की शिकायत पर स्कूल वैन के ड्राइवर जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बजरंगी साहनी द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बहन एक निजी फैक्टरी में काम करती है। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह फैक्टरी से काम खत्म करने के बाद जा रही थी। रास्ते में मुंडियां कलां में ही तेज रफ्तार स्कूल वैन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हादसे के कारण बनी स्कूल वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed