{"_id":"5c7d5839bdec2214262c424c","slug":"151551718457-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरप्रदेश के जिलों से गांजा लाकर करते थे महानगर में सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतरप्रदेश के जिलों से गांजा लाकर करते थे महानगर में सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से गांजा लाकर करते थे सप्लाई, दो काबू
विज्ञापन
लुधियाना। उत्तरप्रदेश के अलग अलग जिलों से गांजा लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को ओसवाल कैंसर अस्पताल चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में डॉ. अंबेदकर नगर निवासी अमित कुमार (26) और रमेश कुमार (23) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कैंसर अस्पताल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर गांजा सप्लाई करने के लिए जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान काबू कर लिया। उनकी एक्टिवा के आगे बोरी में रखा गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।