फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दो अलग-अलग घरों में सोई महिलाओं के कानों से सोने की बालियां उड़ाई

दो अलग-अलग घरों में सोई महिलाओं के कानों से सोने की बालियां उड़ाई

Fri, 01 Feb 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग घरों में सोई महिलाओं के कानों से सोने की बालियां उड़ाई
नशीली वस्तु सुंघाकर महिलाओं के कान से ले गए सोने की बालियां
विज्ञापन

नूरपुरबेदी(रोपड़)। वीरवार रात और शुक्रवार दिन को दो अलग-अलग स्थानों पर घटी वारदात के दौरान घर में सोई दो महिलाओं को निशाना बनाते उनके कानों में पहनी सोने की बालियां उड़ाने का मामला आया है। नूरपुरबेदी शहर में नूरपुरबेदी-सैनीमाजरा टी-प्वाइंट से सटे इलाके की पीड़ित महिला भजन कौर ने बताया कि वीरवार को रात वह अपने घर के बरामदे में सोई थी। रात करीब 11 बजे तक वह सभी आने-जाने वालों को देखती रही, मगर इसके कुछ देर बाद बेसुध हो गई। दूसरे दिन दोपहर करीब 12 बजे उसकी आंख खुली तो पाया कि उसके कानों में पहनी सोने की दोनों बालियां गायब थी। पीड़ित भजन कौर व उसके परिजनों ने बताया कि रात को सोते वक्त किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे कोई नशीली वस्तु सुंघा कर बेसुध कर दिया गया। इसी तरह गांव मवा में दिन के समय घर में सोई वृद्ध महिला के कानों से सोने की बालियां चुराली गई। पीड़ित 86 वर्षीय वृद्ध महिला बलदेव कौर पत्नी गुरदियाल सिंह की पुत्रवधू मनजीत कौर ने बताया कि दोपहर करीब साढे़ 11 बजे वे रोजाना की भांति पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी और इस दौरान उसकी सास बलदेव कौर धूप में सोई थी। उसने बताया कि जब वे वापस आई और सास का मुंह धोने लगी तो देखा के उसके दोनों कानों की सोने की बालियां गायब थी। दोनों वारदातों के पीड़ित परिवारों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed