फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तेजाब कांड : थाने से फरार हुए आरोपी का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

तेजाब कांड : थाने से फरार हुए आरोपी का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 25 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
तेजाब कांड : थाने से फरार हुए आरोपी का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
थाने से फरार आरोपी का सुराग नहीं
विज्ञापन

तेजाब पीड़िता अस्पताल से पहुंची घर, सांस लेने में तकलीफ
आरोपी के गिरफ्तार न होने के कारण युवती में अभी है घबराहट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ताजपुर रोड के पुनीत नगर इलाके में युवती पर तेजाब डालने के मामले में हिरासत में लिए गए युवक के थाने से फरार होने के बाद अब तक कुछ पता नहीं चला है। थाने की दीवार फांद कर फरार हुए आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस को एक भी सुराग हाथ नहीं लगा है। आरोपी के पास कोई फोन नहीं है और न ही अब तक उसने अपने घर वालों से संपर्क किया है। उधर, अस्पताल से घर पहुंची युवती की हालत कुछ ठीक है। हालांकि उसे अभी भी सांस लेने में दिक्कत आ रही है।
एडीसीपी 4 राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि अभी तक की जांच से यह साबित होता है कि इस कांड को अंजाम देने में सामने रहने वाले युवक का ही हाथ है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही पता चल पाएगा कि इस कांड को आरोपी ने अंजाम दिया या फिर उसने अपने किसी दोस्त से करवाया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती और थाने की दीवार फांद कर फरार हुए आरोपी की फोन पर अक्सर बातें होती रहती थी।
विज्ञापन

दोनों के फोन काल का रिकार्ड निकलवाया गया है, जिससे यहीं साबित हुआ है कि दोनों की बातें अकसर होती थी। दोनों में रिश्ता तो परिजन भाई बहन का बता रहे है, लेकिन आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही सारी बात की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी कहां है इसके बारे में अभी नहीं पता चला ह। आरोपी न तो कोई फोन इस्तेमाल कर रहा है और न ही उसने अभी तक कहीं से अपने परिजनों से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी अस्पताल से घर पहुंच चुकी है। वह घर से बाहर जाते हैं तो दरवाजा बंद करवा कर जाते हैं अगर घर आते है तो दरवाजा अंदर से बंद कर लेते है। उन्होंने कहा कि यह तो पता चल चुका है कि वारदात को अंजाम देने में सामने वाले युवक का हाथ है। जब तक वह गिरफ्तार नहीं होता और सच्चाई सामने नहीं आती तब तक उन्हें भी खतरा बना हुआ है कि कहीं व अनहोनी दोबारा न कर दे। उन्होंने कहा कि पुलिस पर उन्हें पूरा भरोसा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed