{"_id":"5b8821bc42c792462f5eadac","slug":"151535648188-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरिर्माणाधीन घर के बाहर धमाके से मजदूर की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरिर्माणाधीन घर के बाहर धमाके से मजदूर की मौत, एक गंभीर
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
निर्माणाधीन मकान के बाहर धमाके से मजदूर की मौत, एक गंभीर
घर के निर्माण के दौरान ईंटों की ढेरी से मिली बम नुमा वस्तु
फोरेंसिक टीम कर रही मामले की जांच, ट्राली में टकराने से हुआ धमाका
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिले की मूलेपुर पुलिस चौकी अधीन पड़ते गांव ताणा में वीरवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के बाहर बम नुमा वस्तु से जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक मजदूर के चिथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि एक मजदूर को गंभीर हालत में पटियाला के अमर अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी हलोंताली निवासी फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। मजदूर का शव राजिंदरा अस्पताल रखवा दिया गया है। जबकि जख्मी अशोक कुमार पुत्र विनोद चंद निवासी ताणा को गंभीर हालत में अमर अस्पताल पटियाला भरती करवाया गया है।
गांव ताणा में हुई इस घटना की आसपास के गांवों में पूरी दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब गांव निवासी विनोद चंद के घर निर्माण का काम चल रहा था और मजदूर सुच्चा सिंह ट्राली में ईंट रोड़े भर रहा था। इस दौरान उसको ईंटों की ढेरी में एक विस्फोटक वस्तु मिली जिसे वह लेकर लोहे की ट्राली पर चोट मारने लगा। इतने में बमनुमा वस्तु में जबरदस्त धमाका हो गया और मौके पर ही सुच्चा सिंह के चित्थड़े उड़ गए। साथ में काम कर रहे अशोक कुमार के भी कई छर्रे लगे, जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। मामले की सूचना मिलने पर एसपी (डी) हरपाल सिंह और एसएचओ मूलेपुर प्रदीप सिंह बाजवा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की बारीकी के साथ जांच करने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई जिसने मामले की जांच शुरू कर दी गई। एसपी (डी) हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिस वस्तु से हादसा हुआ वे राउंड वगैरह हो सकती है जिसकी स्पेशल टीम जांच कर रही है।
उधर गांव के पूर्व सरपंच प्रेम चंद ने बताया कि हादसे वाला घर उसके छोटे भाई विनोद चंद का है और जख्मी अशोक कुमार उसका भतीजा है। उन्होंने शक जाहिर किया कि इस घटना में गांव के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपने पूरे परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस और फोरोंसिक टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
फोटो कै्प्शन:30जीबीजीपी01- हादसे वाले घर में जांच करते एसपी(डी) हरपाल सिंह, एसएचओ प्रदीप सिंह व जमीन पर गिरा खून। व मृतक सुच्चा सिंह।