{"_id":"5aca47634f1c1bc76b8b469f","slug":"151523205987-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते युवक के सिर पर डंडा मार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश के चलते युवक के सिर पर डंडा मार की हत्या
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के सिर पर डंडा मार की हत्या
सजा होने के बाद जमानत पर बाहर आए थे आरोपी
सभी आरोपी फरार, तलाश में छापामारी कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पुरानी रंजिश के चलते दो दिन पहले कुछ लोगों ने मेहरबान के गांव सुजातवाल में अमृतपाल सिंह (17) को मारपीट कर से घायल कर दिया। घायल युवक को निजी अस्पताल दाखिल कराया। वहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। थाना मेहरबान की पुलिस पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा महिंदर सिंह की शिकायत पर दविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह व शमशेर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मृतक अमृतपाल सिंह के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। उनका बेटा अमृतपाल सिंह इलाके के ही स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। आरोपियों के साथ वर्ष 2012 में उनका झगड़ा हुआ था। आरोपियों को इस मामले में अदालत से दो-दो साल की कैद की सजा हो गई थी। उसके बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। पुराने झगड़े को लेकर आरोपी रंजिश रखते थे।
छह अप्रैल को उनका भाई महिंदर सिंह और अमृतपाल सिंह घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान रात को आरोपी आए और गालियां निकाल कर चले गए। कुछ समय बाद आरोपी फिर से आए और उन्होंने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने अमृतपाल सिंह के सिर पर डंडे से वार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजन अमृतपाल सिंह को निजी अस्पताल ले गए। वहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।