फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घरेलू विवाद के चलते ससुर को डराने के लिए चला दी गोली

घरेलू विवाद के चलते ससुर को डराने के लिए चला दी गोली

Wed, 04 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद के चलते ससुर को डराने के लिए चला दी गोली
ससुर को डराने के लिए चलाई गोली
विज्ञापन

आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
घरेलू विवाद के चलते सुलह कराने आए ससुर को डराने के लिए दामाद ने गोली चला दी। गोली छत पर लगी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में उत्तरप्रदेश के आगरा की नई मंडी इलाके की अरदास कालोनी के रहने वाले हरदेव सिंह की शिकायत पर साहनेवाल निवासी दामाद वरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में हरदेव सिंह ने बताया उसकी बेटी और दामाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए आया था। जब वह बेटी से मिला तो वह तैयार होने चली गई। आरोपी वरिंदर सिंह नहाकर बाहर आया। वह ऊपर बैठे बातें कर रहे थे। उसकी बेटी जाते समय साथ चलने के लिए कहने लगी। इस पर आरोपी वरिंदर ने मना कर दिया। इसके बाद बेटी ने जाने की जिद की। इसी दौरान तैश में आए वरिंदर ने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली छत पर जा लगी। इस पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वरिंदर फरार हो गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed