फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्रेमी के साथ मिल अपने ही घर से जेवरात चोरी कर महिला फरार

प्रेमी के साथ मिल अपने ही घर से जेवरात चोरी कर महिला फरार

Wed, 20 Feb 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिल अपने ही घर से जेवरात चोरी कर महिला फरार
प्रेमी के साथ घर से जेवर चोरी कर महिला फरार
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेवरात बरामद
अदालत में पेश कर दोनों को भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल अपने ही घर में पांच दिन पहले जेवर चोरी किए और फरार हो गई। महिला के पति को जब इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से घर से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। थाना टिब्बा की पुलिस ने इस मामले में गोपाल नगर निवासी पति की शिकायत पर उसकी पत्नी और गुलाबी बाग स्थित हरदेव कालोनी एनक्लेव निवासी कमल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि वह 12 फरवरी की सुबह अपनी फैक्टरी चला गया। फैक्टरी से शाम को जब वह घर आया तो उसके बच्चे घर पर थे, जबकि पत्नी घर से नदारद थी। उसने काफी तलाश की लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला। जब वह ऊपर कमरे में गया तो अंदर सारे ताले टूटे हुए थे और उसमें से जेवरात गायब थे। उसे पता चला कि उसकी पत्नी के कमल के साथ संबंध थे और आरोपी कमल के साथ मिल उसकी पत्नी ने जेवर चोरी किए है। जांच अधिकारी एएसआई दीदार सिंह ने बताया कि गोपाल नगर के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां से गुजर रहे थे। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और उनके कब्जे से जेवरात बरामद कर लिए। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed