फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चाइनीज डोर ने तीन लोगों को किया गंभीर जख्मी

चाइनीज डोर ने तीन लोगों को किया गंभीर जख्मी

Mon, 11 Feb 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
चाइनीज डोर ने तीन लोगों को किया गंभीर जख्मी
चाइनीज डोर से 3 लोग जख्मी
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर दो बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। वसंत पंचमी जिले में दो बच्चे पतंग उड़ाते छत से गिरकर घायल हो गए। वहीं चाइनीज डोर के चपेट में आकर महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस्सी पठाना निवासी अमनदीप सिंह के मुताबिक वह एक्टिवा पर सवार होकर खन्ना से आ रहा था। मंडी गोबिंदगढ़ चौक के पास वह चाइनीज डोर की चपेट में आ गया। इससे उसके दाहिने हाथ की दो अंगुलियां लहूलुहान हो गईं। सिविल अस्पताल बस्सी पठाना में डाक्टरों ने दोनों उंगलियों पर टांके लगाए।
विज्ञापन

दूसरा मामला सरहिंद फ्लाई ओवर पर हुआ। बाइक सवार सुखविंदर सिंह निवासी गांव पपराली तहसील चमकौर साहिब जिला रूपनगर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर जा रहा था। नये फ्लाई ओवर के पास बाइक के आगे बैठे चार वर्षीय बच्चे राजवीर सिंह के माथे पर डोर आ गिरी। हाथ से हटाते समय डोर सुखविंदर की बाएँ हाथ की तीन उंगलियों व गले को चीर गई। उसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब दाखिल करवाया। तीसरा मामले में ज्योति स्वरूप मोड़ के पास स्कूटी सवार परमिंदरजीत कौर निवासी फतेहगढ़ साहिब चायनीज डोर की चपेट में आग कर जख्मी हो गई। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव महांदियां में 8 वर्षीय बच्चा करन पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ के सरकारी 32 सेक्टर अस्पताल रेफर कर दिया। सरहिंद जीटी रोड के बाड़ा इलाके में पतंग उड़ाते वक्त एक 10 वर्षीय जसप्रीत सिंह पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed