फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दुकान पर काम करने वाले लड़के ही चोरी करते थे कपड़े

दुकान पर काम करने वाले लड़के ही चोरी करते थे कपड़े

Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
दुकान पर काम करने वाले लड़के ही चोरी करते थे कपड़े
कपड़े चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अकालगढ़ मार्केट स्थित कपड़े की दुकान पर काम करने वाले कुछ लड़कों ने दुकान से कपड़े चोरी कर उसे किसी दूसरे दुकानदार को सस्ते भाव में बेच दिए। रोजाना दुकान से कपड़े चोरी होने के शक पर मालिक ने गौर किया तो इसका पता चला। इसके बाद दुकान मालिक ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली पुलिस को दी। दुकान मालिक सीता नगर निवासी अभिषेक चोपड़ा की शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस ने रणदीप सिंह, ढोका मोहल्ला निवासी रविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, शिवाला रोड निवासी विकास व चोरी के कपड़े खरीदने वाले ढोका मोहल्ला निवासी सौरव विज के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की गई थी लेकिन कोई भी आरोपी घर नहीं मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed