{"_id":"5c02bac1bdec22415d459e2d","slug":"141543682753-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक पैसे जमा कराने गए व्यक्ति से नौसरबाज ले उड़े एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक पैसे जमा कराने गए व्यक्ति से नौसरबाज ले उड़े एक लाख
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में व्यक्ति से नौसरबाज ले उड़े एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चौड़ा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा कराने गए एक व्यक्ति से नौसरबाज धोखे से एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। वर्कर ने तुरंत इसकी जानकारी अपने मालिक को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने योगेश मैणी की शिकायत पर लोहारा के ढिल्लों नगर निवासी कर्मजीत सिंह और गांव लाडोवाल निवासी जोगिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
योगेश मैणी की शिकायत के मुताबिक उसने अपने नौकर राजू को चौड़ा बाजार स्थित पीएनबी की ब्रांच में एक लाख दो हजार रुपये जमा कराने के लिए भेजा था। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और कहा कि वह फार्म भर ले। फार्म भर कर राजू लाइन में पैसे जमा कराने के लिए खड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने कहा कि उसने फार्म गलत भरा है। वह उसके साथ आए और उसका फार्म भर देते है। वह बाहर गए तो आरोपियों ने उससे पैसे लिए और फरार हो गए। राजू ने तुरंत इसकी जानकारी मालिक को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।