फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   युवती के खुदकुशी करने के प्रयास के बाद पुलिस आई हरकत में

युवती के खुदकुशी करने के प्रयास के बाद पुलिस आई हरकत में

Sun, 29 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
युवती के खुदकुशी करने के प्रयास के बाद पुलिस आई हरकत में
युवती के खुदकुशी के प्रयास के बाद किया दुराचार का केस दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने दो माह से जांच के नाम पर अटकाया केस, आरोपी का पिता है सरपंच
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। बठिंडा पुलिस से आरोपी पर केस दर्ज करवाने के लिए अब लोगों को खुदकुशी करने तक का कदम उठाना पड़ रहा है। जिस के बाद ही पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। शनिवार को एक आईलेट्स कर रही युवती ने अपने साथ दुष्कर्म करने एवं उसका पीछा कर उसे बेइज्जत करने के मामले में आरोपी पर पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर जहर निगल खुदकुशी का प्रयास किया था। मामला बढ़ता देख अब पुलिस ने दो माह से जांच के नाम पर लटकाए मामले को अब एक ही दिन में निपटाते हुए युवती के बयान पर आरोपी परमिंदर सिंह के खिलाफ दुराचार और एवं बेइज्जत करने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी युवक के सरपंच पिता गुरसेवक सिंह निवासी नेनेवाला ने अपने बेटे को बेगुनाह बताते हुए कहा कि युवती व उसकी बुआ कर्मजीत कौर उन्हें बलैकमेल कर रही हैं।
जानकारी के अनुुसार गांव नेनेवाल की युवती के साथ गांव के ही सरपंच गुरसेवक सिंह के बेटे परमिंदर सिंह ने कुछ माह पहले दुराचार किया। जिस के बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को भी शिकायत दी और अपनी बेटी को उसकी बुआ कर्मजीत कौर निवासी तुगवाली जिला बठिंडा के पास आईलेट्स की तैयारी के लिए भेज दिया था। युुवती की बुआ के अनुसार आरोपी युवक का पिता अपने सरपंच होने का फायदा उठाकर राजनीतिक पहुंच के कारण उसने शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने दी। जिस के चलते परमिंदर का हौसला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक बठिंडा में भी उसकी भतीजी का पीछा करने लगा व उसे रोक कर बेइज्जत कर राजीनामा का दबाव बनाने लगा। युवती की बुआ ने बताया कि उनकी ओर से बठिंडा पुलिस के पास भी करीब दो माह पहले शिकायत की गई थी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से आहत होकर उसकी भतीजी ने शनिवार को जहर निगल खुदकुशी करने का प्रयास किया था। पुलिस कार्रवाई न होने से आहत युवती की ओर से खुदकुशी के प्रयास का पता जैसे ही जिला पुलिस अधिकारियों को चला तो हड़कंप मच गया। घटना के महज कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने बिना देरी किए गांव नेनेवाला के सरपंच गुरसेवक सिंह के बेटे परमिंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं बेइज्जत करने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि जब युवती ने बठिंडा पुलिस को युवक के खिलाफ शिकायत की थी तो थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी तक जांच के नाम पर शिकायत को लटकाते रहे।
विज्ञापन

रविवार को बठिंडा पहुंचे आरोपी युवक के सरपंच पिता गुरसेवक सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उनके बेटे को युवती व उसकी बुआ ने जानबूझकर साजिश के तहत फंसाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच हेतु पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed