फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   इलाके का दाल मिल मालिक करोडो की देनदारी करके फरार, मिल और घर को लगे ताले

इलाके का दाल मिल मालिक करोडो की देनदारी करके फरार, मिल और घर को लगे ताले

Thu, 24 May 2018 09:00 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
इलाके का दाल मिल मालिक करोडो की देनदारी करके फरार, मिल और घर को लगे ताले
करोड़ों का कर्जदार मिल मालिक फरार
विज्ञापन

मिल और घर को लगे ताले
आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान बोले-18 आढ़तियों के ही देने थे 85 लाख रुपये
अदालत में ऐेडवोकेट के जरिये खुद फर्म दिवालिया घोषित करने की भी चर्चा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। आखिरकार एक बार फिर जगरांव की एक और नामी फर्म दिवालिया हो गई। पीड़ित लोगों का आरोप है कि दाल मिल मालिक शहरवासियों, बैंकों व आढ़तियों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया। फरार दाल मिल मालिक की देनदारी करोड़ों में बताई जा रही है। जिसमें आढ़तियों के 85 लाख भी शामिल हैं। सोमवार को रात से ही शेरपुरा रोड पर स्थित दाल मिल में ताले लगे बताए जाते हैं। मिल मालिक का कोई अता पता नहीं है। दाल मिल मालिक की ओर से स्थानीय कोर्ट में खुद की फर्म को दिवालिया किए जाने की भी चर्चा शहर में है। लेकिन खबर लिखे जाने तक इस बात की जानकारी हाथ नहीं लग पाई थी। दाल मिल इससे पहले ही मंदी के दौर से गुजर रही जगरांव मंडी के हालात और खस्ता हो गए हैं। दो तीन और नामी फर्मों की लगातार बढ़ रही देनदारी से आने वाले दिनों में हालात बिगड़ सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक जगरांव की दाना मंडी के आढ़तियों के 85 लाख के अलावा दाल मिल मालिक पर बैंकों का करीब पांच करोड़ व अन्य शहरवासियों का चार करोड़ कुल मिलाकर 10 करोड़ के आसपास का कर्ज बताया जा रहा है। आढ़तियों की कुछ दिन पहले दाल मिल मालिक के साथ लेनदेन को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें दाल मिल मालिक ने शुक्रवार तक का वक्त पैसे देने के लिए मांगा था। लेकि उससे पहले ही मिल मालिक ताला लगा फरार हो गया है। मिल मालिक के फरार होने के कारण कई शहरवासी परेशानी में है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक से शहर की कई नामी फर्म खुद को दिवालिया घोषित कर चुकी हैं। फरार दाल मिल मालिक से भी कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन मोबाइल नंबर स्विच ऑफ ही मिला।
विज्ञापन

जो भी होगा अब कोर्ट में होगा
आढ़तियों के जिला प्रधान राज कुमार भल्ला का कहना है कि भागे दाल मिल मालिक की ओर 18 आढ़तियों का 85 लाख रुपया बकाया था। पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी होगा अब कोर्ट में ही होगा। भल्ला का कहना है कि इस संबंध में ज्यादा जानकारी आपको दाल मिल मालिक का ऐडवोकेट ही मुहैया करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed