फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शिअद के राजू खन्ना, भाजपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज

शिअद के राजू खन्ना, भाजपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 10 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
शिअद के राजू खन्ना, भाजपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज
शिअद के राजू खन्ना, भाजपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

एसडीएम की गाड़ी रोकन व सरकारी काम में विघ्न डालने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब/अमलोह।
विधानसभा हलका अमलोह की पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना समेत 6 लोगों पर सरकारी काम में विघ्न पैदा कर दखल अंदाजी करने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि हलका मलोह के शिअद इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना समेत छह लोगोें पर दो दिनों में ये दूसरा मामला दर्ज हुआ है। ये मामला तहसीलदार कम-सहायक रिटर्निंग अफसर अमलोह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जिसमें गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, करमजीत सिंह भगड़ाना, जिला भाजपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग, शिंदरपाल मित्तल, तेज कुमार तथा प्रवीन कुमार अमलोह के नाम शामिल हैं।

शिकायत में बताया है कि उक्त लोगों ने गत 7 दिसंबर की शाम को सरकारी काम में बाधा उत्पन कर, विघ्न डाला है और सरकारी अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर अमानत में ख्यानत की है। शिकायत में लिखा है कि जैसे ही नगर कौंसिल अमलोह निकाय चुनावों के उप-मंडल मजिस्ट्रेट-कम-रिटर्निंग अफसर जसप्रीत सिंह नामांकन पत्रों की पड़ताल करने व निमन हस्ताक्षरों से काम निपटा अपनी सरकारी गाड़ी से घर को जाने लगे तो उक्त लोगों ने उनकी गाड़ी तहसील कांप्लेक्स में ही घेर ली और गाड़ी में बैठे उप-मंडल मजिस्ट्रेट-कम-रिटर्निंग अफसर के साथ नामांकन पत्रों को रद्द करने को लेकर दुर्रव्यवहार किया और गाडी को कांप्लेक्स से बाहर जाने नहीं दिया। जिससे उप मंडल मैजिस्ट्रेट को कई घंटे घेरे रखा। जिस पर पुलिस ने उक्त लोगों पर आईपीसी की धारा-353, 186, 342, 506, 147, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed