फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दो युवकों ने की खुदकुशी

दो युवकों ने की खुदकुशी

Sat, 25 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों ने की खुदकुशी
छात्र और युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

छात्र ने फंदा लगाया, युवक ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा में दो युवकों ने खुदकुशी कर ली। एक युवक ग्यारहवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। युवक गुरप्रीत सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है, वहीं छात्र गुरलाभ सिंह ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर है । पुलिस ने दोनों मामलों में 174 की कार्रवाई करते हुए शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है।
जीआरपीके अनुसार गुरप्रीत सिंह (19) गांव कुटी किशनपुरा का रहने वाला था और घर की आर्थिक हालत ठीक न होने के चलते वह बठिंडा में दिहाड़ी करने आता था। शुक्रवार को जब वह अपने काम से घर वापस ट्रेन में जा रहा था। उसने रास्ते में उतर कर उसी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी । सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना शहर के आदर्श नगर की है। यहां छात्र गुरलाभ सिंह एक प्राइवेट स्कूल में प्लस वन में पढ़ाई करता था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बदाया वह स्कूल से आने के बाद घर में ही आकर रहता था। शुक्रवार को भी वह स्कूल से घर आया था और सुबह पता चला कि उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुुदकुशी कर ली । थाना थर्मल पुलिस के एएसआई सुरजीत सिंह का कहना था कि पुलिस खुदकुशी करने के कारणों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है, फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed