फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बस तले कुचले जाने से सुरक्षा गार्ड की मौत

बस तले कुचले जाने से सुरक्षा गार्ड की मौत

Fri, 29 Mar 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
बस तले कुचले जाने से सुरक्षा गार्ड की मौत
बस तले कुचले जाने से सुरक्षा गार्ड की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। बस स्टैंड के समीप लाल बत्ती चौक पर पीआरटीसी बस के तले कुचले जाने से एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। जिसकी पहचान हरभेज सिंह निवासी बलराज नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षा गार्ड ड्यूटी के दौरान लंच के समय अपने बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानने के साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर वापिस आ रहा था।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे बस स्टैंड के समीप लाल बत्ती चौक के पास एक साइकिल चालक पीआरटीसी बस की चपेट में आ गया। बस का टायर साइकिल चालक के सिर पर चढ़ जाने से साइकिल चालक का सिर कुचला गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस की उपस्थिति में शव को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और समाजसेवी संस्था सदस्यों ने घटना के बारे में मृतक के परिजनों को जानकारी दी। घाना के बाद पीआरटीसी बस चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed