फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बैंस में कपड़े की दुकान से लाखों रूपये का कपड़ा चोरी

बैंस में कपड़े की दुकान से लाखों रूपये का कपड़ा चोरी

Sat, 02 Mar 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
बैंस में कपड़े की दुकान से लाखों रूपये का कपड़ा चोरी
बैंस में कपड़े की दुकान से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुरबेदी (रोपड़)। नूरपुरबेदी-रोपड़ मुख्य मार्ग पर पड़ते गांव बैंस के बस स्टैंड के पास कुछ माह पहले खुली कपड़े की दुकान से देर रात चोरों ने लाखों का कपड़ा चुरा लिया। लुधियाना वालों की कपड़े की दुकान के मालिक दिलावर सिंह बड़ीवाल ने बताया कि उसने करीब तीन माह पहले बस स्टैंड बैंस में कपड़े की दुकान का उद्घाटन किया था। शनिवार सुबह जब रोज की तरह दुकान पर आए तो ताले खुले थे। जैसे ही उसने शटर उठाया तो दुकान को अंदर से खाली देखा उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर पड़ा कपड़ा चोरी करके चोर रफूचक्कर हो गए थे। उसने बताया कि चोरी हुए कपड़ों की कीमत 10 लाख के करीब है। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed