{"_id":"5c07fc0ebdec2241a26d9d04","slug":"131544027150-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे नाले में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदे नाले में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
नाले में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
लुधियाना। माधोपुरी इलाके से गुजरने वाले गंदे नाले में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति शव मिला। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।सब इंस्पेक्टर हजूर सिंह ने बताया कि शव की हालत काफी खराब है। आसपास के लोगों को बुला कर शिनाख्त करने की कोशिश की गई। किसी को मृतक के बारे में कुछ पता नहीं था। मृतक की उम्र 35 से चालीस साल के करीब बताई जा रही है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।