{"_id":"5b5df2824f1c1b54208b5dcc","slug":"131532883586-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति द्वारा बताई जगह पर करती थी हेरोइन की सप्लाई, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति द्वारा बताई जगह पर करती थी हेरोइन की सप्लाई, गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की बताई जगह पर करती थी हेरोइन की सप्लाई, गिरफ्तार
आरोपी महिला के कब्जे से एसटीएफ ने की 90 ग्राम हेरोइन बरामद
आरोपी महिला पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पति द्वारा बताई गई जगह पर हेरोइन की सप्लाई करने वाली एक महिला को एसटीएफ की टीम ने लेम टाबरी के न्यू अशोक नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में रूबी (32) के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को रविवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एसटीएफ के लुधियाना यूनिट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने न्यू अशोक नगर के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी महिला रुबी वहां से गुजर रही थी तो पुलिस पार्टी को देख घबरा गई। शक होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को रोक लिया और महिला पुलिस बुला कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला मूलयप से गांव जस्सियां लुधियाना की रहने वाली है। न्यू अशोक नगर इलाके में वह किराए के मकान में रहती थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति पहले से ही हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में भी नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज है। आरोपी इस समय जमानत पर बाहर आया है। आरोपी महिला और उसका पति पिछले दो साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहे है। आरोपी रुबी का पति अश्वनी बजाज ऑटो चालक है और वह दिल्ली से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। आरोपी रुबी पति द्वारा बताई जगह पर हेरोइन सप्लाई कर वापिस लौट आती थी। जिससे किसी को शक भी नहीं होता था और उन्हें प्रोफिट भी पूरा मिल जाता था। पुलिस ने आरोपी रुबी से पूछताछ के आधार पर उसके पति अश्वनी बजाज को भी नामजद कर लिया है। पुलिस आरोपी रूबी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।