{"_id":"5a7888b64f1c1b87268b8537","slug":"131517848758-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौंडर गैंग के खौफ के कारण ओकू को करना पडा अर्ल्ट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौंडर गैंग के खौफ के कारण ओकू को करना पडा अर्ल्ट जारी
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गौंडर गैंग के खौफ के कारण किया अलर्ट जारी
पंजाब पुलिस गौंडर गैंग से संबंधित सदस्यों की भाल में कर रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा
पंजाब पुलिस की विशेष टीम आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट की ओर से 26 जनवरी को राजस्थान के हिंदूमलकोट में एनकाउंटर कर मारे गए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के गैंग के खौफ कारण अलर्ट जारी किया गया है। ताकि समय रहते गौंडर गैंग के उन सदस्यों को पकड़ा जा सकें जो गौंडर का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम व उनके परिवारों को निशाना बनाने की ताक में है। हालांकि अलर्ट जारी होने के बाद पंजाब पुलिस ने गौंडर गैंग के सदस्यों की भाल शुरू कर दी और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
गौंडर के बाद अब पंजाब पुलिस जयपाल की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। क्योंकि गैंग में गौंडर के बाद जयपाल मात्र एक ऐसा गैंगस्टर है जो पंजाब पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि जयपाल हिमाचल पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना है। क्योंकि उसने कुछ समय पहले हिमाचल के परवाणू में अकाली नेता रोकी की हत्या की थी। हिमाचल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
हिमाचल, राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की नजर
सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर जयपाल ने अपने साथी गैंगस्टरों के साथ मिलकर पंजाब के अलावा हिमाचल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अपने ठिकाने बनाए हैं। जयपाल को अब जैसे ही हिमाचल, राजस्थान में अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा तो वह तुरंत यूपी निकल गया है।