{"_id":"5c1fb614bdec2256a104e318","slug":"121545582100-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ऑटों में बैठाते से सवारी, फिर करते थे लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले ऑटों में बैठाते से सवारी, फिर करते थे लूटपाट
विज्ञापन
ऑटो गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, दो फरार
पहले ऑटो में बैठाते से सवारी, फिर करते थे लूटपाट
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है थाना मेहरबान की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऑटो में सवारियों को बैठा कर सुनसान जगह पर रोक लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मेहरबान थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया ह। गिरोह के दो सदस्य फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए जाने वाला ऑटो और लूटे हुए पांच जेंट्स सूट बरामद किए हुए।
पुलिस ने इस मामले में एकता कालोनी निवासी अक्षय उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय से पूछताछ कर उसके फरार साथी बलबीर सिंह और मुकद्दर सिंह की तलाश की जा रही है।पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ऑटो में पहले सवारियों को बैठा लेते है। उसके बाद ऑटो सुनसान जगह पर रोककर हथियार के बल पर सवारियों से लूटपाट करते है। आरोपियों ने 21 दिसंबर की देर रात को एकता कालोनी के रहने वाले शकील मीयां से आरोपियों ने करीब 15 हजार की नकदी और जेंट्स सूट लूटे थे।
इसके बाद आरोपियों ने उसे नीचे उतार दिया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। इस दौरान आरोपी बलबीर और मुकद्दर फरार हो गए। ऑटो चालक अक्षय पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथियों का पता लगा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इलाके में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।