फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बंद दुकानों के ताले तोड़ कर चोरियां करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

बंद दुकानों के ताले तोड़ कर चोरियां करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बंद दुकानों के ताले तोड़ कर चोरियां करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
स्विफ्ट कार में सवार होकर देते थे वारदात को अंजाम, साथियों का पता लगाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। स्विफ्ट कार में सवार होकर देर रात बंद दुकानों के ताले तोड़ चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना सराभा नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भाई हैं। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर कैंड के रहने वाले रवि और उसके भाई जॉनी उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह और थाना सराभा नगर के इंचार्ज इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि पुलिस पार्टी ने सराभा नगर इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर देर रात बंद दुकानों के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इस समय भी आरोपी किसी बड़ी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी गाड़ी पर नंबर प्लेट बदल-बदलकर वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed