फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशापूर्ति के लिए शुरु किया नशा तस्करी का धंधा

नशापूर्ति के लिए शुरु किया नशा तस्करी का धंधा

Thu, 01 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नशापूर्ति के लिए शुरु किया नशा तस्करी का धंधा
सभी केंद्र
विज्ञापन


नशे के लिए शुरू कर दी तस्करी
आधा किलो हेरोइन के साथ हुआ गिरफ्तार
आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर सप्लाई करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सलेम टाबरी इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने आधा किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में होशियारपुर के गांव मग्गोपट्टी के रहने वाले जसविंदर सिंह उर्फ सुच्चा के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की टीम ने सलेम टाबरी इलाके में नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से पैदल गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे काबू कर लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ 2015 में नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी करीब दो साल पहले जेल से बाहर आ गया था। उसके बाद आरोपी ने हेरोइन का सेवन करना शुरू कर दिया, लेकिन हेरोइन का सेवन करने के लिए उसके पास पैसे नहीं होते थे। नशा पूर्ति के लिए आरोपी ने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर सप्लाई करने लग गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed