फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गर्भवती पत्नी को मारने की कोशिश करने वाला व्यक्ति अपने दो साथियों सहित काबू

गर्भवती पत्नी को मारने की कोशिश करने वाला व्यक्ति अपने दो साथियों सहित काबू

Wed, 10 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी को मारने की कोशिश करने वाला व्यक्ति अपने दो साथियों सहित काबू
गर्भवती पत्नी को मारने की कोशिश में पति काबू
विज्ञापन

लूट का ड्रामा कर दो साथियों से कराया था हमला
गोली लगने पेट में पल रहे बच्चे की हो गई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
गर्भवती पत्नी को जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने दो साथियों के साथ काबू किया है। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने लूटपाट का ड्रामा किया था और हमले में पत्नी के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों 315 बोर का पिस्तौल, एक कारतूस व लूटे गए गहने बरामद किए हैं।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि बीती पांच जनवरी को रिंपू अपने पति संदीप सिंह के साथ अपने मायके घर रत्ताखेड़ा (हरियाणा) से बंगा गांव स्विफ्ट कार में आ रही थी। मूनक के पास घग्गर दरिया के पुल के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो व्यक्तियों ने रिंपू के पर्स से दस हजार रूपये सोने की अंगूठी व उसके पति से सात-आठ हजार रुपये छीन लिए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल से रिंपू के पेट में गोली मार दी, जिससे उसके पेट में पल रहे करीब सात महीने के बच्चे की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। मूनक पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी सिद्धू ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए स्पैेशल टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान यह सामने आया िरिंपू के पति संदीप ने अपने दोस्त रजत व सुरिंदर शर्मा वासी मूनक के साथ मिलकर लूटपाट की योजना बनाई थी। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पत्नी नापसंद होने पर कराई वारदात: एसएसपी
एसएसपी सिद्धू ने बताया पूछताछ में संदीप सिंह ने बताया उसका रिंपू से विवाह 2017 में ही हुआ था। रिंपू न केवल उससे उम्र में बड़ी थी, बल्कि वह सुंदर भी नहीं थी, इसलिए वह उसे नापसंद करता था। उसने अपने दोस्त रजत व सुरिंदर शर्मा के साथ मिलकर रिंप से पीछा छुड़ाने की खातिर उसे जान से मार देने के लिए लूट का ड्रामा रचा। वारदात को अंजाम देने के लिए संदीप सिंह ने 315 बोर की पिस्तौल रजत को दी थी। उसनेखुलासा किया कि रिंपू को गोली लगने के बाद वह उसे टोहाना के अस्पताल ले गया और फोन करके अपने ससुराल परिवार को भी सूचित कर दिया। ससुराल परिवार वालों ने रिंपू को हिसार में दाखिल करा दिया। अस्पताल में जब संदीप कौर को होश आया तो संदीप दोबारा अस्पताल नहीं पहुंचा। पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए तीनों को गिरफ्तार करके लूट का सामान व पिस्तौल तथा कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed