{"_id":"5cbb48fabdec222dc9132010","slug":"11555777786-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रुप से परेशान चल रहे व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानसिक रुप से परेशान चल रहे व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक परेशानी में फंदा लगा दी जान
लुधियाना। सलेम टाबरी के भारती कालोनी इलाके में शुक्रवार की देर रात को बुजुर्ग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब शनिवार की सुबह बुजुर्ग महिंदरपाल (65) का बेटा उन्हें कमरे में बुलाने गया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
एएसआई जिंदर लाल सिद्धू ने बताया कि महिंदरपाल कुछ समय पहले ही दुबई से लौटा था। उसने दो शादियां की थी। वह अपनी दूसरी पत्नी जसविंदर कौर और उसके बेटे जतिंदर के साथ रह रहा था। मां और बेटा एक निजी फैक्टरी में काम करते है। दोनों पत्नियों और परिवारों में जायदाद के बटवारे को लेकर महिंदरपाल काफी परेशान था। शुक्रवार की रात को सभी लोग सो गए। उसके बाद महिंदरपाल ने दूसरे कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। एएसआई जिंदर लाल सिद्धू ने बताया कि अभी आत्महत्या करने का कारण पूरी तरह से पता नहीं चला है। जांच की जा रही है।