{"_id":"5cbb3f7abdec2260e22ae68a","slug":"11555775354-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच पचास लाख की करेंसी समेत नेपाल बार्डर पर गिरफतार, नेपाल पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच पचास लाख की करेंसी समेत नेपाल बार्डर पर गिरफतार, नेपाल पुलिस जांच में जुटी
Sat, 20 Apr 2019 09:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में अपराध कर नेपाल के रास्ते विदेश भागने वाले तलवंडी साबो के गांव जग्गा राम तीर्थ की जम्मबर बस्ती के पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह बिटटू को नेेपाल बार्डर पर 50 लाख रुपये की भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। नेपाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी पंजाब में गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों का नजदीकी रहा है। कुछ वर्ष पहले बठिंडा पुलिस ने गैंगस्टर सेखों को सरपंच के घर से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।
गैंगस्टर सेखों विदेशों में गर्मख्याली खालिस्तान समर्थकों के साथ रहा है। नेपाल पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है कि आरोपी से बरामद पचास लाख की राशि आरोपी कहां लेकर जा रहा था। सूत्रों के अनुसार आरोपी जब काठमांडू में था तो उसने नेपाल के बुध धर्म के बारे में सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव होकर जानकारी दी थी। इसी दौरान जब भारत की तरफ बढ़ने लगा तो बार्डर पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे 50 लाख रुपये भारतीय करेंसी बरामद की। नेपाल पुलिस आरोपी से बरामद पचास लाख रुपये की भारतीय करेंसी की हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस संदेह जता रही है कि कहीं पंजाब में होने वाले चुनाव के दौरान राशि गैंगस्टरों या लोगों के बीच तो नहीं बांटी जानी थी। इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पचास लाखकी भारतीय करेंसी नेपाल में आरोपी के पास कैसे और किसके जरिये पहुंची। आरोपी हरजिंदर सिंह पर बठिंडा के विभिन्न थानों में करीब आठ आपराधिक केस दर्ज हैं। एसएसपी नानक सिंह का कहना था कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो जरूर उनके पास पहुंची है, लेकिन गिरफ्तारी के बारे में उनके पास अधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं है।