फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वूमेन सेल के पास वकालत के छात्र से मोबाइल छीन भागे लुटेरे

वूमेन सेल के पास वकालत के छात्र से मोबाइल छीन भागे लुटेरे

Sat, 02 Mar 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
वूमेन सेल के पास वकालत के छात्र से मोबाइल छीन भागे लुटेरे
सीसीटीवी की फुटेज चेक करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधयाना। दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरों में अब पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म होता जा रहा है। बाइक सवार दो लुटेरों ने थाना वुमन सेल के पास शुक्रवार शाम को वकालत की पढ़ाई करने वाले छात्र का फोन छीन लिया और फरार हो गए। छात्र अपने दोस्त के साथ फोन पर बातें कर रहा था और पैदल ही जा रहा था। जब तक छात्र कुछ कर पाता आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित बरनाला के गांव बीला निवासी तरनवीर सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तरनवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फव्वारा चौक के पास स्थित एक्सटेंशन लाइब्रेरी से वकालत की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार की शाम को वह कॉलेज खत्म करने के बाद अपने आईफोन 6एस पर अपने दोस्त के साथ बातें करते हुए जा रहा था। जब वह वुमन सेल थाने के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। वह दोनों युवकों के पीछे भागा भी लेकिन आरोपी काफी तेजी से निकल गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दमनप्रीत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी चेक किए गए थे। उसमें सिर्फ यहीं पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक थे। आरोपियों के बारे में पता लगाकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed