14 पशुओं समेत दो तस्कर गिरफ्तार
बरनाला। शिवसेना हिंद की शिकायत पर हंडिआया रोड पर लगाए नाके के दौरान थाना सिटी टू की पुलिस ने एक ट्रक में लदे 14 पशुओं समेत दो तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने पशुओं को सरकारी गोशाला में भेज कर आरोपी इकरार पुत्र खलील निवासी गांव इनदौन, जिला बरेली यूपी व राम सिंह निवासी गांव छेहरटा जिला अमृतसर पर केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह ने बताया कि शिवसेना नेता संदीप वर्मा, विजय कुमार रामपुरा,संदीप सिंह रामपुरा,संजीव शर्मा व हनी शर्मा पातड़ा, गौरव इकबाल सिंह टोहाना ने सूचना दी थी कि हंडिआया रोड पर पशुओं से लदा ट्रक गुजरेगा। इजस पर पुलिस पार्टी ने नाका लगाकर ट्रक की तलाशी ली। ट्रक से 14 पशु बरामद हुए। इस पर पुलिस ने ट्रक में सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।