{"_id":"5c6d7e63bdec22737b7b8ec6","slug":"11550679651-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल का मोबाईल एवं पर्स ले पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से महिला हवालाती फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कांस्टेबल का मोबाईल एवं पर्स ले पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से महिला हवालाती फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को चकमा देकर महिला हवालाती फरार
अस्पताल से भागते समय महिला कांस्टेबल का मोबाइल एवं पर्स ले गई
अमर उजाला ब्यूूरो
बठिंडा। सिविल अस्पताल में पुलिस हिरासत में अपने पति व दो अन्य हवालातियों समेत आई महिलापुलिस को चकमा देकर फरार होगई। फरार महिला की पहचान अमनदीप कौर पत्नी विक्की सिंह निवासी गांव घुमियारा जिला मुक्तसर के तौर पर हुई है। आरोपी महिला पुलिस टीम में शामिल महिला कांस्टेबल का मोबाइल एवं पर्स भी साथ ले गई। पुलिस ने आरोपी महिला के पति विक्की सिंह से पूछताछ करने के साथ दो टीमें बनाकर महिला की तलाश शुरू कर दी ।
सिविल अस्पताल चौकी प्रभारी एसआई हरप्रेम सिंह को दर्ज करवाए बयान में महिला कांस्टेबल मनजीत कौर ने बताया कि केंद्रीय जेल में बंद हवालाती अमनदीप कौर, विक्की सिंह, चमकौर सिंह और शौंकी सिंह को सिविल अस्पताल दवा दिलाने के लिए अन्य पुलिस कर्मियों के साथ आई थी। आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। बताया गया जब महिला कांस्टेबल मनजीत कौर शौचालय में जाने लगी तो वह अपना मोबाइल एवं पर्स आरोपी महिला को देकर चली गई। इससेके बाद आरोपी महिला महिला कांस्टेबल का मोबाईल एवं पर्स लेकर अस्पताल से फरार हो गई। इस घटना के बाद डीएसपी करनशेर सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे और अस्पताल में लाए गए आरोपी महिला के पति विक्की सिंह से पूछताछ शुरू कर दी।सिविल अस्पताल चौकी प्रभारी एसआई हरप्रेम सिंह ने कहा कि पुलिस ज्लद ही आरोपी महिला को ढूंढ कर गिरफतार कर लेगी। आरोपी महिला व उसके पति विक्की सिंह पर थाना लंबी में 2018 में केस दर्ज हुआ था। इस केस में दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पहले भी हुई हैं अस्पताल से भागने की घटनाएं
सिविल अस्पताल में यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब दो माह पहले भी एक हवालाती पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस पार्टी ने अस्पताल से थोड़ी दूरी पर ही पकड़ लिया था। कुछ वर्ष पहले गैंगस्टर बिंदू को जेल से पुलिस पार्टी सिविल अस्पताल लाई थी। उसके साथी पुलिस की आंखों में मिर्ची डालकर उसे भगा ले गए थे। अभी तक पुलिस फरार गैंगस्टर बिंदू को ढूंढ नहीं पाई।