फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पैसे का था लेन-देन, सामान लेने के बहाना व्यापारी को बुला मारपीट कर की लूट

पैसे का था लेन-देन, सामान लेने के बहाना व्यापारी को बुला मारपीट कर की लूट

Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पैसे का था लेन-देन, सामान लेने के बहाना व्यापारी को बुला मारपीट कर की लूट
हंबड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप के बाहर वारदात, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। इलेक्ट्रॉनिक का काम करने वाले व्यापारी को पैसे के लेनदेन के चक्कर में दो लोगों ने सामान खरीदने का बहाना बनाकर हंबड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बुलाया। वहां पर बात करते-करते हमलावरों ने व्यापारी को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उससे मोबाइल, एक्टिवा स्कूटर और 85 हजार रुपये की नकदी लूट ली। जब तक व्यापारी कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गए थे। व्यापारी रोहित बेरी ने इसकी जानकारी पुलिस के पास की। थाना पीएयू की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोहित बेरी के मुताबिक वह इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ड खरीदने का काम करता है। उसका एक काफी अच्छा दोस्त था। काम कम होने की वजह से करीब दो साल पहले उसने दो लाख रुपये साढ़े छह प्रतिशत ब्याज पर लिया था। एक साल ब्याज देने के बाद उसने उक्त व्यक्ति को पैसे धीरे धीरे कर लौटाने के लिए कहा तो उस व्यक्ति ने 25 हजार रुपये महीने के तौर पर पैसे वापस करने की बात कही। जो रकम बकाया थी उसका ब्याज देना साथ में तय हो गया। उसने आठ महीने में पैसे देने थे लेकिन तीन महीने बाद उसकी शादी हुई तो उस महीने वह पैसे नहीं दे सका, लेकिन पैसे नौ महीने में वापस कर दिए। कुछ समय बाद उससे अपने कागजात मांगे गए तो उस व्यक्ति ने भला बुरा बोलना शुरू कर दिया। काफी लोगों को समझौते के लिए डाला गया लेकिन आरोपी ने किसी की बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

रोहित के मुताबिक मंगलवार को उस व्यक्ति का फोन आया कि वह कुछ सामान खरीदना चाहता है लिहाजा वह हंबड़ा रोड पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। सामान खरीदने की बात आने पर वह एक्टिवा लेकर वहां चला गया। पेट्रोल पंप पर आते ही आरोपियों ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी और पैसे मांगने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसके हाथ में रखा मोबाइल और एक्टिवा की चाबी ले ली। उसके बाद आरोपियों ने एक्टिवा के अंदर पड़े 85 हजार रुपये भी छीन लिए और उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए। रोहित ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। थाना पीएयू के एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित सूद ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस के पास आ चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed