{"_id":"5bdf155bbdec22697652b1a4","slug":"11541346651-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में खेल रही साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क में खेल रही साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क में खेल रही साढ़े पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म
थाना दरेसी की पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर के पास ही पार्क में खेलने के लिए गई साढ़े पांच वर्ष बच्ची के साथ दो अज्ञात युवकों ने किया और फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची रोते हुए अपने दादा के पास गई। वह उसे डाक्टर के पास ले गए, जहां पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। थाना दरेसी की पुलिस ने बच्ची के दादा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि जब बच्ची डेढ़ साल की थी तो घरेलू क्लेश के चलते उसकी मां उसे छोड़ कर चली गई।पिता ने दूसरी शादी कर ली और वह दूसरी पत्नी के साथ अलग रहने लगे। बच्ची अपने दादा के साथ रह रही है। शनिवार को बच्ची घर के बाहर खेलते हुए पार्क में चली गई। वहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पार्क के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।