{"_id":"5bd4967cbdec22698c6e42ef","slug":"11540658812-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन कंपनी से 10.71 लाख लूट मामले में एक और आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेजन कंपनी से 10.71 लाख लूट मामले में एक और आरोपी काबू
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन मुलाजिम को लूटने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किए 1.06 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित अमेजन कंपनी के गोदाम से कैश लेकर निकल रहे मुलाजिम से 9 अक्टूबर की रात पिस्तौल के बल पर 10.71 लाख लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थाना सराभा से इंस्पेक्टर बृज मोहन के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाखा निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयोग किया मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे 1.40 लाख रुपये हिस्सा मिला था। इसमें लगभग 34 हजार रुपये खर्च कर चुका है। 1.06 लाख रुपये आरोपी ने जमीन में दबा दिए थे। इन पैसे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी कुब्बा को पहले ही दूसरे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अब प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
फोटो