{"_id":"5bce00e7bdec22561b64345a","slug":"11540227303-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर घूम करते थे इलाके की रैकी, फिर देते थे चोरी की वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर घूम करते थे इलाके की रैकी, फिर देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैकी के बाद करते थे चोरी
वारदात में इस्तेमाल होने वाला बाइक और स्कूटरी हुई बरामद
दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बंद दुकानों को निशाना बना कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को थाना डिवीजन छह की पुलिस नेशेरपुर चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदातों में इस्तेमाल करने वाले बाइक स्कूटर और औजार बरामद किए हैं।
पुलिस ने इस मामले में गांव नत्थोवाल के रहने वाले यकूब मोहम्मद और मोगा निवासी तेजिंदर सिंह उर्फ मिथुन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया। कोर्ट उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। थाना डिविजन छह के अधीन आने वाली चौकी शेरपुर की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के आदी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि एक अक्तूबर को बांसल मनी ट्रांसफर की दुकान से दो लाख रुपये चोरी किए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी बाइक पर सवार हो पूरे इलाके की रैकी करते थे। रैकी के दौरान दोपहर के समय जिस दुकान का शटर आधा नीचे होता था, आरोपी तीन से चार दिन तक उसी दुकान की रैकी करते थे। उसी समय तीन से चार दिन तक शटर वैसे ही मिलता था तो आरोपी उसी दुकान को निशान बना कर वारदात करने के बाद फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पंजाब के अलग अलग थानों में चोरी और लूटपाट के मामले दर्ज है।