फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर का खर्च नहीं होता था पूरा तो शुरु कर दिया हेरोइन तस्करी का धंधा

घर का खर्च नहीं होता था पूरा तो शुरु कर दिया हेरोइन तस्करी का धंधा

Fri, 06 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
घर का खर्च नहीं होता था पूरा तो शुरु कर दिया हेरोइन तस्करी का धंधा
308 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। घर का खर्च चलाने के लिए पैसे पूरे नहीं होते थे तो डाबा इलाके के सतगुरु नगर में रहने वाली एक महिला ने हेरोइन तस्करी का काम शुरू कर दिया। हेरोइन सप्लाई करने के लिए जाते समय महिला को जैन दा ठेका के पास पकड़ा गया। आरोपी सुरिंदर कौर से 308 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का पति मजदूरी करता है, जबकि दोनों बेटे मारपीट के मामलों में जेल में बंद हैं। घर का खर्च मुश्किल से चल रहा था। जिस कारण उसने हेरोइन तस्करी का काम शुरू कर दिया। वह करीब तीन साल से हेरोइन तस्करी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed