फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छाती में चाकू घोंप सिक्ख युवक को मार डाला

छाती में चाकू घोंप सिक्ख युवक को मार डाला

Sun, 18 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
छाती में चाकू घोंप सिक्ख युवक को मार डाला
छाती में चाकू घोंपकर युवक को मार डाला
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
मेन बाजार स्थित जाल मार्केट में देर शाम एक सिख युवक पर अज्ञात लोगों चाकू से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। हमलावर ने युवक की छाती पर गहरा वार कर दिया। हमलावर कितनी संख्या में थे, कहां से आए और कत्ल करने का उनका मकसद क्या था, इसका किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई और मामले की छानबीन की जा रही है।

स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शैंटी है और वह मूलरूप से पटियाला का रहने वाला है। वह गुरु की नगरी इलाके मंडी गोबिंदगढ़ में अपनी मां के साथ पिछले साढ़े तीन साल से किराए के कमरे में रह रहा था। एक अन्य जानकारी के अनुसार गोबिंदगढ़ पुलिस ने कुछ दूरी पर दशहरा ग्राउंड रोड से किसी फ्रूट की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed