{"_id":"5a6cb68c4f1c1b8e268b6989","slug":"11517074060-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनेटरी के काम में पैसे नहीं बचे तो, शुरु कर दी वाहन चोरी की वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेनेटरी के काम में पैसे नहीं बचे तो, शुरु कर दी वाहन चोरी की वारदातें
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेनेटरी के काम में पैसे नहीं बचे तो करने लगा वाहन चोरी
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी के पांच वाहन किए बरामद
आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सेनेटरी के काम में पैसे ज्यादा नहीं कमाए गए तो एक व्यक्ति ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरु कर दिया। वह वाहन चोरी कर आगे सस्ते भाव में बेच देता था। आरोपी थाना दरेसी पुलिस के हाथ उस समय आ गया जब वह चोरी की बाइक को बेचने के लिए जा रहा था। थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच चोरी के वाहन बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने माता रानी चौक के पास रहने वाले पवन कुमार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया और कागजात की मांग की। आरोपी ने कोई कागजात नहीं दिखाई। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने कहा कि उक्त बाइक चोरी का है जो उसने इलाके से चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से पांच बाइक चोरी किए है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास पैसे कम होते थे। काम धंधे में कुछ कमाई नहीं थी तो उसने बाइक चोरी कर आगे बेचनी शुरू कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उसके साथ कौन कौन शामिल है।