फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जीएसटी विभाग का ईटीओ पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जीएसटी नंबर शुरु करने के बदले पचास हजार की रिश्वत लेते ईटीओ गिरफ्तार, ऐसे फंसा चंगुल में

Wed, 15 May 2019 02:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 15 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी विभाग का ईटीओ पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

जीएसटी नंबर शुरू करने की एवज में पचास हजार रुपये रिश्वत लेने वाले जीएसटी विभाग के ईटीओ को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में उमेश कुमार की शिकायत पर विजिलेंस ने ईटीओ अमरदीप सिंह नंदा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस परमजीत सिंह विर्क ने बताया कि उमेश कुमार धागे और कपड़े की ट्रेडिंग का काम करता है। उसके ताया और दादा उमेश स्पिनिंग प्राइवेट लिमिटेड फर्म के डायरेक्टर है। इस फर्म का सारा काम उमेश खुद देखता है। पिछले साल दिवाली से पहले आरोपी ईटीओ अमरदीप सिंह नंदा ने फर्म का जीएसटी नंबर कैंसल कर दिया।
विज्ञापन


उमेश ने सारे कागजात दिखाए लेकिन अमरदीप सिंह ने उनकी एक नहीं सुनी और संतुष्ट नहीं हुआ। उमेश कुमार ने इस आदेश के खिलाफ पटियाला स्थित डीटीसी जीएसटी के पास अपील की। इसके बाद जिला टेक्सेशन कमिश्नर की तरफ से दोनों पक्षों को अपना अपना पक्ष रखने के लिए बोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश कुमार की तरफ से जल धारा कोट स्पिनिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक ओर फर्म कोहाड़ा के पास बुड्डेवाल चलाते है। इस फर्म में पिछले कुछ समय से कोई मैन्यूफैक्चरिंग नहीं हो रही, जिसका बहाना बना कर आरोपी नंदा ने इस फर्म का जीएसटी नंबर कैंसल करने का नोटिस जारी कर दिया।


कुछ दिन पहले उमेश कुमार इस नोटिस के संबंध में आरोपी नंदा से मिला तो उसने पचास हजार रुपये की मांग की। दोनों में पैसे देने का समय तय हो गया। इसके बाद उमेश ने शिकायत विजिलेंस के पास की। मंगलवार को जैसे ही उमेश ने आरोपी को पैसे दिए तो विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed