फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चरित्र पर था शक, पत्नी को कस्सी से काटा

चरित्र पर था शक, पत्नी को कस्सी से काटा

Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
चरित्र पर था शक, पत्नी को कस्सी से काटा
पत्नी को कस्सी से काटा, पति समेत 4 नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। थाना खनौरी के एक गांव पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी को कस्सी से काट दिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए गए बयान में ज्ञान सिंह निवासी अरनेटूथाना घग्गा (पटियाला) ने कहा कि उसकी बहन मक्खो देवी (45) का 21 साल पहले गांव अनदाना के रहने वाले जोगिंदर सिंह के साथ विवाह हुआ था। बहन के तीन लड़के हैं। जोगिंदर सिंह अकसर मक्खो देवी के साथ झगड़ा करता रहता था और उस पर शक करता था। इसी कारण जोगिंदर सिह ने अपने भाई नंद लाल, पूवा राम और भाभी बीरो देवी के साथ मिलकर मक्खो देवी पर कस्सी से हमला कर उसका कत्ल कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी मूनक अजयपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया मृतका मक्खो देवी के भाई ज्ञान सिंह के बयान पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed