फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आनर किलिंग का मामला

आनर किलिंग का मामला

Wed, 30 Jan 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
आनर किलिंग का मामला
ऑनर किलिंग : दो साल बाद युवक की हत्या का खुलासा
विज्ञापन

आरोपी लड़की के परिजनों ने हत्या कर शव जलाकर राख को फेंक दिया था नहर में
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बरनाला पुलिस ने एक ऑनर किलिंग के मामले का खुलासा किया है। जानकारी देते हुए जिला पुुलिस मुखी हरजीत सिंह ने बताया कि दो साल पहले हालत में गुम हुए युवक को इज्जत के लिए कत्ल कर दिया था। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रणजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी सहजडा ने 29 जनवरी 2017 को बयान दर्ज कराया था कि उसका भाई गुरजीत सिंह 21 जनवरी 2017 को सुबह 10 बजे घर से गया था और 22 जनवरी 2017 को रणजीत सिंह ने गुरजीत सिंह को फोन कर कहा कि वह 40-45 मिनट में घर आ रहा है, लेकिन गुरजीत सिंह घर नहीं लौटा। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह ने रविइंदर कौर, पुत्री गुरमीत सिंह निवासी नत्थोवाल से उसके परिजनों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। रविइंदर कौर शिकायतकर्ता रणजीत सिंह की बहन की ननद की बेटी है। रविइंदर कौर को उसका पिता गुरमीत सिंह 22 जनवरी 2017 को अपने गांव नत्थोवाल ले गया था। रविइंदर कौर हार्ट पेशेंट थी, इस कारण उसकी 25 जनवरी 2017 को मौत हो गई और गुरजीत सिंह उसी दिन से गायब था। जिसकी गुमशुदगी के संबंध में थाना महिलकलां पुलिस ने 29 जनवरी 2017 को अगवा होने का केस दर्ज किया था। लेकिन दो साल से उसका कोई सुराग नहीं लगा। एसएसपी ने बताया कि मामले की पड़ताल सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह को सौंपी गई। जिसने रविइंदर कौर के पिता गुरमीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी नत्थोवाल और हरमिंदर सिंह निवासी तलबंडीकलां लुधियाना को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने माना कि गुरजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी सहजडा की उन्होंने गला दबाकर हत्या कर दी थी और आग लगाकर शव को जला दिया था। उसके शव की राख को नहर में फेंक आए थे, क्योंकि उसने उनकी मर्जी के खिलाफ उनकी लड़की रविइंदर कौर से लव मैरिज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed