फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   महिला हवालाती सहित पांच कैदियों से मिले मोबाइल फोन

महिला हवालाती सहित पांच कैदियों से मिले मोबाइल फोन

Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
महिला हवालाती सहित पांच कैदियों से मिले मोबाइल फोन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। चेकिंग के दौरान जेल प्रशासन ने महिला हवालाती समेत सेंट्रल जेल में बंद दो कैदी और दो हवालातियों से मोबाइल बरामद किए है। मामले में थाना डिवीजन सात की पुलिस ने महिला जेल में बंद हवालाती सीरत कौर, सेंट्रल जेल में बंद हवालाती चमकौर सिंह, गुरजंट सिंह, कैदी राम तीर्थ और कैदी गुरमुख सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुटी हुई है। पुलिस की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक महिला हवालाती सीरत कौर काफी समय से जेल में बंद है। उसने अपने पास काफी समय से मोबाइल छिपाकर रखा हुआ था। वह फोन का इस्तेमाल कर उसे छिपाकर रख देती थी। दो दिन पहले जेल प्रशासन की तरफ से महिला जेल की चेकिंग की गई तो आरोपी सीरत कौर के कब्जे से अधिकारियों ने मोबाइल बरामद किया। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात की पुलिस को दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसी तरह सेंट्रल जेल प्रशासन की तरफ से दो दिन पहले जेल की चेकिंग की गई तो आरोपियों के कब्जे से मोबाइल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed