{"_id":"5b6b1f6c4f1c1bbd298b8582","slug":"111533747052-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार चोर गिरोह के सदस्यों ने शोरुम को बनाया निशाना, 25 लाख का सामान ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार चोर गिरोह के सदस्यों ने शोरुम को बनाया निशाना, 25 लाख का सामान ले उड़े
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार चोर गिरोह ने शोरूम से 25 लाख का सामान उड़ाया
-शोरुम से 25 एलईडी, माइक्रोवन और म्यूजिक सिस्टम ले गए चोर
हंबड़ा रोड स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सफेद रंग की कार में सवार चोर गिरोह के सदस्यों ने हंबड़ा रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स शोरूम को अपना निशाना बनाया। चोर गिरोह के सदस्यों ने शोरूम के ताले तोड़ कर लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोस में जिम मालिक आया। उन्होंने तुरंत शोरूम मालिक को इस बारे में बताया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शोरूम मालिक निखिल गोयल की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
टैगोर नगर के रहने वाले निखिल गोयल ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले ही शोरूम खोला है। वह मंगलवार रात करीब 9 बजे शोरूम बंद कर चले गए थे। पीछे से चोर गिरोह के सदस्यों ने शटर के ताले तोड़ कर अंदर से सामान चोरी कर लिया। चोर गिरोह के सदस्यों ने शोरूम से 25 एलईडी, माइक्रोवन और म्यूजिक सिस्टम चुरा ले गए है। जोकि करीब 25 लाख कीमत का था। इसके अलावा चोर गल्ले से 11 हजार रुपये और कुछ चांदी के सिक्के भी ले गए है।
निखिल का कहना है कि उसके शोरूम के अंदर-बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन, हार्ड डिस्क खराब होने के कारण वारदात की रिकार्डिंग नहीं हो पाई। उसका कहना है कि वह ज्यादातर मोबाइल पर लाइव ही देखते थे। इसलिए उन्हें पता भी नहीं चला कि कब से डीवीआर सिस्टम की हार्ड डिस्क खराब है।
विज्ञापन
पड़ोस में लगे कैमरों में दिखी सफेद रंग की जेन
मालिक निखिल का कहना है कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। जिसमें एक सफेद रंग की जेन कार नजर आ रही है। फुटेज से पता चलता है कि चोरों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था और हाथों में भी ग्लब्स पहन रखे थे। चोरी करने आए तीन से चार युवक मालूम पड़ रहे है। जिन्होंने कुछ चोरीशुदा सामान कार की छत पर बांध लिया थो, जोकि चोरी की वारदात के बाद कार को रॉग साइड से ही भगा कर ले गए थे।