{"_id":"5b5607694f1c1b58488b677f","slug":"111532364649-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा पर जा रहे सास-जमाई से बाइकर्स ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिक्शा पर जा रहे सास-जमाई से बाइकर्स ने की लूट
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवरात और बैग लेकर आरोपी फरार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अपने दामाद के साथ रिक्शा से रेलवे स्टेशन से घर जा रही एक महिला को दो बाइक पर सवार लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों ने घेर लिया। आरोपियों ने उनसे जेवरात लूटे और फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सविता देवी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सविता देवी के मुताबिक वह रघुनाथ मंदिर के पास रहती है। वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। रविवार सुबह करीब चार बजे वह ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहां उनका दामाद उन्हें लेने आ गया। वह दोनों रिक्शा से घर जा रहे थे। जैसे ही वह सिविल लाइन पहुंचे बाइक सवार लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी हथियार दिखाकर उनसे जेवरात और बैैग लेकर फरार हो गए। सविता के मुताबिक उनके बैग में चार हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।