{"_id":"5b4a2eb34f1c1b49748b4a33","slug":"111531588275-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। गांव मुल्लापुर के लिंक रोड पर सुबह गुरुद्वारा श्री मुश्कीआणा साहिब को जा रही महिला की कार सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने बालियां लूट ली और फरार हो गए। महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पंचायत सदस्य कर्मजीत सिंह काला ने बताया कि उनकी मां चरणजीत कौर रोजाना की तरह सुबह गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए जा रही थी। रास्ते में कार सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने उनकी मां को रोक लिया और उनकी कान की बालियां छीन ली और फरार हो गए। जब तक बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाना शुरू कर दिया है।