फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शादी का झांसा दे युवती के साथ तीन साल तक करता रहा दुराचार

प्रेम जाल में फांसा, शादी का दिया झांसा और तीन साल तक करता रहा दुराचार

Thu, 15 Feb 2018 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 15 Feb 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे युवती के साथ तीन साल तक करता रहा दुराचार
rape - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
लुधियाना में शादी का झांसा दे एक युवक ने सराभा नगर के बाबू मार्केट इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ तीन साल तक दुराचार किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना सराभा नगर के पास इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर योगेश बांसल के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह एक डांस ग्रुप के साथ काम करती है। उसकी मुलाकात आरोपी योगेश बांसल के साथ तीन साल पहले हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। शादी का झांसा दे आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लगातार तीन साल तक उसके साथ दुराचार करता रहा। कुछ समय पहले उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी और किसी को न बताने के लिए कहा। उसने किसी तरह से हिम्मत जुटा इसकी शिकायत पुलिस के पास की।


थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित सूद ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed