फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कॉलेज एडमिशन करवाने जा रही युवती से लुटेरों ने छीना पर्स

कॉलेज एडमिशन करवाने जा रही युवती से लुटेरों ने छीना पर्स

Tue, 04 Jul 2017 10:11 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज एडमिशन करवाने जा रही युवती से लुटेरों ने छीना पर्स
बाइक सवार लुटेरों ने युवती से पर्स लूटा
विज्ञापन

लुधियाना। गिल रोड स्थित कॉलेज में एडमीशन करवाने जा रही डेहलों के गांव दलेह की रहने वाली हरप्रीत कौर से बाइक सवार दो लुटेरों ने पर्स लूट लिया। लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने दिन दहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। युवती के अनुसार पर्स में 35 सौ रुपये की नकदी, एडीएम कार्ड, सर्टिफिकेट के अलावा अन्य कीमती सामान था। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हरप्रीत कौर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव दलेह की रहने वाली हरप्रीत कौर ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकली थी। उसने गिल रोड स्थित आईटीआई कॉलेज दाखिला करवाने जाना था। वह पैदल मेन रोड की तरफ जा रही थी। गांव दलेह में बाइक सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया। दोनों युवकों ने मुंह पर रुमाल बांध रखे थे। युवकों ने जबरन उसके हाथों से पर्स छीन लिया। युवती का कहना है कि उसने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा भी किया। आरोपी फरार होने में सफल रहे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई जसपाल सिंह ने घटना की की जानकारी ली। एएसआई ने बताया इलाके में कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं है। इसलिए आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed