फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म:

इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म:

Thu, 14 Mar 2019 10:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म:
इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म : मुख्य आरोपी की आवाज के सैंपल लिए
विज्ञापन

पीड़िता के दोस्त को भी आवाज सैंपल देने के लिए बुलाया गया था चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में वीरवार को सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी चंडीगढ़ में मुख्य आरोपी जगरूप सिंह की आवाज के सैंपल लिए गए। भारी सुरक्षा के बीच आरोपी को सेंट्रल जेल लुधियाना से चंडीगढ़ ले जाया गया। इस मामले में पीड़िता के दोस्त की आवाज केे भी आज ही सैंपल लिए जाने थे, लेकिन किसी कारण उन्हें नहीं लिया गया। उसे अब किसी अन्य दिन सैंपल देने के लिए बुलाया जाएगा।
नौ फरवरी की रात को लुधियाना निवासी एक युवती अपने दोस्त के साथ कार में इस्सेवाल जा रही थी। रास्ते में उनकी कार को छह लोगों ने रोका और फिरौती की मांग की। आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। इस दौरान पीड़िता का एक दोस्त मामले की जानकारी पुलिस को देने मुल्लांपुर दाखा थाने भी पहुंचा, लेकिन एएसआई ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और लगभग दो घंटे बाद उन्हें ढूंढने के लिए निकला। पुलिस ने 10 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लापरवाही दिखाने वाले एएसआई को निलंबित कर दिया था। इस समय सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन

जगरूप सिंह मांग रहा था फिरौती
घटना की रात को मुख्य आरोपी जगरूप सिंह ने पीड़िता के दोस्त से एक लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। उसने अपने एक अन्य दोस्त को फोन पर घटना की जानकारी दी। आरोपी जगरूप सिंह ने पैसों को लेकर कई बार फोन पर बात की जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़िता के दोस्त के मोबाइल में थी। इस सबूत को पुख्ता करने के लिए वीरवार को पुलिस आरोपी जगरूप सिंह को लेकर चंडीगढ़ स्थित लैबोरेटरी लेकर गई थी। वहां उसकी आवाज के सैंपल लिए गए जिन्हें सबूत के तौर पर पुलिस अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed